सारनी| गायत्री प्रज्ञापीठ शोभापुर कॉलोनी में रवि पुष्यामृत योग पर 200 से ज्यादा बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हुआ। यहां 5 से 10 वर्ष के बच्चों से यज्ञ कराकर उनका संस्कार कराया। इसके साथ ही परिजनों ने 24 लाख गायत्री मंत्रों की साधना करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार ट्रस्ट शोभापुर कॉलोनी स्थित प्रज्ञापीठ में रविवार सुबह बच्चों के संस्कार हुआ। प्रज्ञापीठ के दीपचंद मालवीय ने बताया रवि पुष्य नक्षत्र में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञापीठ के साधकों ने पुरुषोत्तम मास में 24 लाख गायत्री मंत्र का संकल्प लिया।