सारनी| वार्ड 10 मछली कांटा क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइट दिन में भी जल रहे हैं। जबकि यहां रात को कई क्षेत्रों में लाइट की दरकार है। लोगों ने इसके फोटो खींचकर सीएमओ और अध्यक्ष को भेजे हैं। वार्ड के लोगों ने बताया नपाध्यक्ष का गोद वार्ड होने के बाद भी यहां सुविधाएं अन्य वार्डों से बदतर हैं। यहां के असीम मंडल, रविन मंडल, सुमित यादव, दीपक समेत एमडब्ल्यू कॉलोनी के अन्य लोगों ने बताया नगर पालिका को बार-बार कहने के बाद भी लाइट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई। लोगों ने इसमें सुधार करने की मांग की।