पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 नंबर इकाई 22 तक होगी शुरू, ट्यूब लीकेज के कारण आठ नंबर इकाई बंद

9 नंबर इकाई 22 तक होगी शुरू, ट्यूब लीकेज के कारण आठ नंबर इकाई बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ा पावर प्लांट को पूरी तरह से रन होने में अभी एक सप्ताह लगेगा। कंपनी ने 22 अप्रैल को इसे हर हाल में शुरू करने का टारगेट तय किया है। फिलहाल सतपुड़ा प्लांट की 5 यूनिट उत्पादन दे रही हैं। 210 मेगावाट क्षमता वाली 9 नंबर इकाई उत्पादन में महत्वपूर्ण है जो बंद है। रविवार से ही इसकी टेस्टिंग शुरू की गई है। बॉयलर का हाईड्रोलिक टेस्ट होने के बाद इसे सफल माना जाएगा।

सतपुड़ा पावर प्लांट की 9 नंबर इकाई अगस्त 2017 माह में जनरेटर ट्रांसफार्मर जलने के कारण बंद हो गई थी। तब से इससे उत्पादन नहीं लिया जा सक रहा है। इससे पावर प्लांट को नुकसान उठाना पड़ा। 17 मार्च को जनरेटर ट्रांसफार्मर सुधरकर सारनी आ गया था। इंस्टॉलेशन भी हो गया। लेकिन टेस्टिंग नहीं हुई है। शनिवार को पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर वीके कैलासिया ने अधिकारियों की बैठक लेकर इसे हर हाल में 22 अप्रैल तक शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद टीम टेस्टिंग में जुट गई। शाम तक हुई टेस्टिंग सफल रही है।

सारनी। पावर प्लांट की 9 नंबर इकाई के जनरेटर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग शुरू हो गई है।

अचानक बंद हो गई 210 मेगावट क्षमता की 8 नंबर इकाई

सुबह के व्यस्त घंटों में 8 हजार मेगावाट से ज्यादा की डिमांड है। सतत उत्पादन की जरूरत के समय में 210 मेगावट क्षमता की 8 नंबर इकाई ट्यूब लीकेज के कारण अचानक बंद हो गई। अब 6, 7, 10 और 11 नंबर इकाइयों से उत्पादन लिया जा रहा है। बंद आठ नंबर इकाई के सुधार के लिए दो दिन का समय लगेगा।

कोयले का संकट बरकरार, 47 हजार टन ही बचा स्टॉक :

पावर प्लांट चलाने के लिए कोयले की कमी बनी हुई है। रविवार को कोयला आया नहीं तो स्टॉक मात्र 47 हजार टन रह गया। इतने कोयले में ढाई दिन ही प्लांट चल सकेगा। सोमवार को कोल इंडिया में खदानों की हड़ताल है। ऐसे में और सप्लाई भी नहीं हो सकेगी। प्लांट चलाने के लिए प्रतिदिन करीब 16 हजार टन कोयला लग रहा है।

2.93 करोड़ में ठाणे से सुधाकर आया जला हुआ ट्रांसफार्मर

24 अगस्त 2017 की रात 9 नंबर इकाई सिंक्रोनाइज (क्रियाशील कर शुरू करना) करने के दौरान ट्रांसफार्मर जल गया। तेज आग 8 नंबर इकाई में भी फैल गई थी। करीब 450 कर्मचारी अंदर फंस गए थे। जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। नया ट्रांसफार्मर लगाने में करीब 12 से 13 करोड़ रुपए का खर्च आता। कंपनी ने 10 करोड़ रुपए की बचत कर 2.93 करोड़ में इसे रिपेयर करवाया है। सुधार करने वाली कंपनी कमीशनिंग भी करेगी। इकाई चालू होने तक का काम कंपनी करेगी।

9 नंबर इकाई की टेस्टिंग की जा रही है, जल्द शुरू हो जाएगी

सतपुड़ा प्लांट की 9 नंबर इकाई को हर हाल में 22 अप्रैल से शुरू किया जाना है। इंजीनियर्स की टीम इसमें जुटी है। टेस्टिंग के रिजल्ट भी अच्छे आ रहे हैं। 8 नंबर इकाई बंद होने से समस्या खड़ी हुई है। इसे दो दिनों में शुरू किया जाएगा। कोयले की कमी पूरे करने के प्रयास हो रहे हैं। वीसी टेलर, पीआरओ सतपुड़ा प्लांट सारनी

खबरें और भी हैं...