पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैविक खाद बनाकर ‘मिशन जीरो वेस्ट’ से सारनी देश में प्रथम

जैविक खाद बनाकर ‘मिशन जीरो वेस्ट’ से सारनी देश में प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से निकलने वाले वेस्ट (गिले कचरे) से खाद बनाकर बेस्ट उपयोग किए जाने के कारण सारनी को देश में नंबर वन होने का पुरस्कार मिला है। इंदौर में आयोजित 8वें रीजनल 3-आर फोरम इन एशिया एंड पेसिफिक में 40 देशों के प्रतिनिधियों के बीच शोभापुर कॉलोनी की ग्राम भारती महिला मंडल को पुरस्कृत किया। शहर में नगर पालिका और ग्राम भारती महिला मंडल ने मिलकर कचरा प्रबंधन के तहत जैविक खाद का निर्माण कर यह कारनामा कर दिखाया। इंदौर में 9 से 12 अप्रैल तक उक्त आयोजन हुआ। इसमें मिशन जीरो वेस्ट में क्लीन वाटर, क्लीन लैंड को ध्यान में रखकर किया। ग्राम भारती महिला मंडल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत की गतिविधियों के संबंध में सिटी लेबल कैटेगरी में एशिया महाद्वीप में आने वाले 40 देशों के सामने प्रजेंटेशन किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्री माया सिंह, इंदौर नगर निगम कमिश्नर मनीष सिंह, नीलेश दुबे के अलावा जापान, यूएन, चाइना, म्यांमार, कंबोडिया के प्रतिनिधियों ने संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल, योगमाया शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

उपलब्धि
इंदौर में एशिया के 40 देशों के प्रतिनिधियों के बीच खाद बनाने वाली संस्था ग्राम भारती महिला मंडल को किया पुरस्कृत
सारनी। संस्था की भारती अग्रवाल और योगमाया शर्मा इंदौर में पुरस्कृत प्राप्त करतीं हुईं।

कई क्षेत्रों पर सतत हुई मेहनत जमीनी स्तर पर दिखाए परिणाम
ग्राम भारती महिला मंडल का स्वच्छ भारत मिशन में कार्य करने के लिए प्रदेश में अकेले सिलेक्शन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के अलावा कलेक्टर शशांक मिश्र इस पर सतत निगरानी रखे हुए थे। कई स्तर पर मेहनत कर कार्य किया। सभी 36 वार्डों में पार्षदों और आम जनता से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कराय। सीएमओ पवन राय, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार, दिलीप भालेराव, उल्लास जोशी और राजेश वागद्रे ने नपा की ओर से इसकी मॉनीटरिंग की। हर घर तक सर्वे कर लोगों को जागरूक करना कठिन काम था। फिर परिणाम भी जमीनी होने जरूरी थे।

खबरें और भी हैं...