पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्यता के लिए काटी गई राशि होगी वापस

सदस्यता के लिए काटी गई राशि होगी वापस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी | कोयला कामगार यूनियनों की सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार से वेरीफिकेशन शुरू हुआ। अभी तक वेरिफिकेशन के समय काटे गए रुपए की वापसी को लेकर भ्रम की स्थिति थी। शुक्रवार को प्रबंधन ने आदेश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कामगार नई सदस्यता ले सकता है और उसकी सदस्यता राशि वापस की जाएगी। इंटक और एचएमएस के कोर्ट के प्रकरण के बाद से दोबारा सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। पिछले अभियान में कई कामगारों ने यूनियनों की सदस्यता ले ली थी। इसे लेकर अफवाह उड़ाई जा रही थी पूर्व की सदस्यता राशि लौटाई नहीं जाएगी। इंटक के प्रवक्ता जीसी चौरे ने बताया कामगार अपनी इच्छानुसार सदस्यता ले सकते हैं। इंटक प्रवक्ता ने बताया कि पहले दिन हुए वेरीफिकेशन में इंटक 332, बीएमएस 201, एचएमएस 136, एटक 182 और नो यूनियन 126 रही।

खबरें और भी हैं...