पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई में प्रबंधन से यूनियनों की वार्ता फेल, 16 को कोल इंडिया में हड़ताल तय

मुंबई में प्रबंधन से यूनियनों की वार्ता फेल, 16 को कोल इंडिया में हड़ताल तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| कोयला खदानों के कॉमर्शियलाइजेशन के खिलाफ यूनियनें एकजुट हो गईं हैं। मुंबई के ठाणे में प्रबंधन के साथ हुई यूनियनों की वार्ता पूरी तरह से विफल रही। अब 16 अप्रैल को यूनियनें उत्पादन ठप करने की तैयारी में है। सीटू यूनियन के वेलफेयर मैंबर कामेश्वर राय ने बताया बुधवार को अचानक शाम 6 बजे ट्रेड यूनियन नेताओं को सूचना दी कि मुंबई (ठाणे) में कोयला मंत्री पियूष गोयल से हड़ताल को लेकर 11 बजे सुबह वार्ता होगी। वार्ता के बाद कोई समाधान नहीं निकला और ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया। 16 अप्रैल की हड़ताल जारी रहेगी। सभी साथी पूरी ताकत के साथ हड़ताल को सफल बनाने में लगे हैं। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार और एआईसीडब्लूएफ (सीटू ) के महामंत्री डीडी रामानंदन ने कल जारी बयान में कुछ षडयंत्रकारियों पर हड़ताल को विफल करने का आरोप भी लगाया था।

खबरें और भी हैं...