पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी संघ ने 4 स्थानों पर शुरू कराई जलसेवा

व्यापारी संघ ने 4 स्थानों पर शुरू कराई जलसेवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में शॉपिंग सेंटर में पीने के पानी की किल्लत होती थी। शहर के व्यापारियों ने इस दिशा में पहल करते हुए स्वयं ही जलसेवा शुरू कर दी। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने स्वयं के जन्मदिन पर पिता की स्मृति में चार स्थानों पर जलसेवा की शुरुआत की। चार स्थानों पर 1-1 हजार लीटर की टंकी रखवाई। इससे काफी हद तक यहां पानी का संकट कम हुआ है।

शॉपिंग सेंटर में गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय ने उनके जन्मदिन पर उन्होंने पिता स्व. जुगल किशोर मालवीय की स्मृति में शॉपिंग सेंटर में मेन चौराहे पर, आशीष मेडिकल के पास के अलावा दो और स्थानों पर टंकियां रखवाई। श्री मालवीय ने बताया पावर जनरेटिंग कंपनी और नगर पालिका के सहयोग से इन टंकियों को भरवाया जाएगा। इस मौके पर शिवा चौहान, अरविंद सोनी, विजय कवड़कर, सुनील अग्रवाल, दीनदयाल मालवीय, श्याम सुंदर परवंदा, संजय सेन, गौतम बोदले, दिनेश बाथम, हरिशंकर पंडाग्रे, डॉ. प्रेम शंकर और मो. अली समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...