जय भीम के नारों से गूंजी सड़कें, समानता की कामना के लिए निकाली समता रैली
आंबेडकर जयंती के एक दिन पूर्व शुक्रवार को शहर में समानता की कामना को लेकर आंबेडकर अनुयायियों ने समता वाहन रैली निकाली। इसमें हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए। रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। सिर पर नीली टोपी और हाथों में भीम ध्वज। वाहनों पर सवार लोगों ने पूरे शहर की सड़कों को जय भीम के नारों से गुंजायमान कर दिया।
आंबेडकर अनुयायियों ने सामूहिक रूप से समता वाहन रैली निकाली। शुरुआत बगडोना स्थित स्वागत गेट से हुई। रैली शोभापुर के आंबेडकर चौक, जैरी चौक, पाथाखेड़ा के सभी क्षेत्रों से होती हुई रात 8 बजे सारनी पहुंची। यहां आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी के साथ इसका समापन हुआ। त्रिर| बौद्ध विहार समिति सारनी शनिवार को डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाएगी। सुबह 9 बजे धम्म ध्वजारोहण भंते र| बोधी करेंगे। 9.30 बजे शापिंग सेंटर स्थित डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद बौद्ध विहार में कार्यक्रम होंगे।
मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष आशा भारती, विधायक चैतराम मानेकर, चीफ इंजीनियर वीके कैलासिया, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, रिटायर सीई एचके पाठक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. वीएन झरबड़े, एसीई एसएम सोलापुरकर, संजय पेंडोर मौजूद रहेंगे। वक्ता के रूप में आंबेडकर विचारक कादर भाई, सुरेंद्र घरडे, एस. कुमार मेश्राम उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष नारायण चौकीकर, विट्ठल ढोक, सुभाष नागले ने बताया शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 8.15 से आर्केस्ट्रा होगा। शोभापुर में आंबेडकर चौक पर सुजाता महिला मंडल जयंती मनाएगी। वहीं पाथाखेड़ा के पंचशील बौद्धविहार में भी जयंती पर कार्यक्रम होंगे।
सारनी। आंबेडकर अनुयायी समता रैली निकालते हुए।