- Hindi News
- National
- बीएमएस का आरोप: जनता को मनमाने तरीके से लूट रही बिजली कंपनी, होगा आंदोलन
बीएमएस का आरोप: जनता को मनमाने तरीके से लूट रही बिजली कंपनी, होगा आंदोलन
बिजली बिल में गड़बड़ी से लोग परेशान हैं। सुधार और समायोजन के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को अधिकारियों से मिलने पहुंचे तो वितरण केंद्र पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिले। अक्रोशित पदाधिकारी अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
विद्युत वितरण कम्पनियों की मनमानी और बिल में हो रही गड़बड़ी से लोग परेशान हैं। विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ बीएमएस के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश धोटे ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग और पावर मैनेजमेंट कंपनी की तानाशाही के विरोध में संगठन मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री से शिकायत करेगा। बिजली उपभोक्ता बिलों में गड़बड़ी की शिकायत लेकर आफिस में चक्कर लगाते हैं। कंपनी के अधिकारी नियमों का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। समाधान योजना और शिवर लगाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता। नकारात्मक कार्यप्रणाली से बिजली कंपनियाें को नुकसान हाे रहा है। धोटे ने कहा कि उपभोक्ताओं को कई प्रकार के चार्ज लगाकर लूटा जा रहा है। कंपनी अधिकारियों की इसी मनमानी के विरोध में संगठन आंदोलन करेगा।