मेहरा डेहरिया समाज का सामूहिक विवाह समारोह 29 को
सारनी| मेहरा डेहरिया समाज का प्रांतीय सामूहिक विवाह समारोह 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा में होगा। इसमें सामान्य विवाह के साथ दिव्यांग, तलाकशुदा और पुनर्विवाह भी होंगे। जिला अध्यक्ष संगीता डेहरिया और सहसचिव संगीता डेहरिया ने बताया समारोह में शामिल होने के लिए 25 अप्रैल तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे। सम्मेलन में शामिल जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ मिलेगा। विवाह संस्कार गायत्री पद्धति से होंगे।