नशे में डंपर चला रहा था ड्राइवर, दुकान के सामने छतरी से टकराया
सारनी| दमुअा राेड पर एक डंपर चालक नशे में डंपर चला रहा था। अनियंत्रित गति से चल रहे डंपर से कई लाेग बाल-बाल बचे। डंपर हाइवे पर स्थित धर्मेंद्र गुप्ता की दुकान के बाहर लगी छतरी से यह टकरा गया। शिकायत के बाद एसडीअाेपी पंकज दीक्षित, टीअार्इ महेंद्रसिंह चाैहान यहां पहुंचे और वाहन जब्त किया। उन्हाेंने डंपर चालक काे हिरासत में लिया।