दो बालिकाओं को नहीं मिला लाड़ली लक्ष्मी का लाभ, की शिकायत
सारनी| पाथाखेड़ा के वार्ड 25 में रहने वाली दो बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिला है। इसकी शिकायत भाजपा के नेता दिलीप झाेड़ ने सीएम हेल्प लाइन पर की। दिलीप झाेड़ ने बताया वार्ड 25 में रहने वाले सुनील का देहांत हा़े गया। उनकी पुत्री क्रमश: भूमिका अाैर साक्षी को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए, लेकिन अधिकारी टाल-मटाेल कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम हेल्प लाइन से की है। दोनों बेटियों की जन्म तारीख पात्रता श्रेणी में है।