सारनी| शहर के अस्तित्व बचाने को लेकर चल रही हड़ताल के बीच विधायक चैतराम मानेकर ने कलेक्टर से सारनी नगर पालिका कार्यालय में टप्पा तहसील शुरू करने की मांग की। विधायक श्री मानेकर ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों के लिए अलग से तहसील की घोषणा की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने बताया विधायक ने तर्क दिया विधानसभा क्षेत्र के सारनी नपा क्षेत्र में 36 वार्ड और 12 पंचायतों में 1 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। स्थार्इ तहसील खुलने तक टप्पा तहसील की सुविधा होनी चाहिए। कलेक्टर शशांक मिश्र ने बुधवार से ही इसे शुरू करने के आदेश दे दिए।