पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूषित पानी से फैली उल्टी दस्त की बीमारी

दूषित पानी से फैली उल्टी-दस्त की बीमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| शोभापुर कॉलोनी में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने की सूचना के बाद शनिवार को घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर सर्वे किया। यहां से सैकड़ों की तादाद में मरीज डब्ल्यूसीएल अस्पताल पहुंच रहे हैं। अकेले वार्ड 32 में 50 से ज्यादा मरीज मिले। स्वास्थ्य टीम ने दूषित पानी होने की पुष्टि की है। पिछले 5 दिनों से शोभापुर कॉलोनी क्षेत्र में उल्टी-दस्त फैलने की सूचना मिल रही थी। आशंका पहले भी दूषित पानी होने की जताई जा रही थी, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई थी। इस क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल की पेयजल सप्लाई लाइन है। वार्ड 32 की पार्षद रश्मि बारंगे ने बताया अकेले उनके वार्ड में 50 से ज्यादा मरीज हैं। इसकी शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया तो पानी दूषित मिला। डब्ल्यूसीएल अस्पताल में अभी भी मरीज भर्ती हैं।

खबरें और भी हैं...