पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलसंकट से जूझ रहे लोगों ने पंचायत भवन में लगाया ताला

जलसंकट से जूझ रहे लोगों ने पंचायत भवन में लगाया ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। प्रदर्शन के बाद पंचायत भवन में ताला लगाते ग्रामीण महिलाएं।

सलैया के लोगों मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी, गांव में चार दिनों से नहीं मिल रहा पानी

भास्कर संवाददाता | सारनी

गर्मी के मौसम भर पेयजल संकट से जूझ रहे सलैया के ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त भड़क गया जब चार दिनों से लगातार उन्हें पानी नहीं मिला। शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया और भवन में ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दे दी।

सारनी के बगडोना से सटी सलैया पंचायत क्षेत्र में सबसे विकसित पंचायत है। मगर, यहां पिछले तीन महीनों से पानी की समस्या है। हालांकि ग्रामीणों को थोड़ा बहुत पानी मिल जा रहा था, लेकिन पिछले चार दिनों से ना तो पंचायत के नल आए ना ही और किसी साधन से पानी बांटा गया। ग्रामीण ललित यादव, कमलेश यादव, जयदीप सराठे, सुमित पवार, चंद्रशेखर बिंझाड़े, मनोज सराठे ने बताया गांव के लोगों को टैंकरों से पानी दिया जाना चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते। ना विधायक का ध्यान है ना ही किसी और जनप्रतिनिधि का।

ग्रामीण गोविंद बिंझाड़े, बेबी बिंझाड़े, गीता मनोटे, सोमती बाई सहित सैकड़ों की तादात में लोग पंचायत भवन के सामने पहुंचे और खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा तीन दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे और उग्र प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे।

खबरें और भी हैं...