पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यादव महाकुंभ में शामिल होने समाज के लोग रवाना हुए भोपाल

यादव महाकुंभ में शामिल होने समाज के लोग रवाना हुए भोपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| अखिल भारतीय यादव समाज का महाकुंभ, युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को टीटी नगर भोपाल में होगा। ब्लॉक मीडिया प्रभारी अंकित यादव ने बताया कार्यक्रम में यादव समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिए शनिवार शाम को ही घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भोपाल रवाना हो गए। सम्मेलन में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अकलेश यादव, मप्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, अखिल भारतीय यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष दादा जगदीश यादव, महिला प्रदेश अध्‍यक्ष सविता यादव आदि अतिथि रहेंगे। जिले से यादव समाज महामंत्री एकराज यादव, युवा अध्‍यक्ष विजय यादव ने सभी सामाजिक बंधुओं से भोपाल पहुंचने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...