सारनी| चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में ग्राम खजवा में सीएम द्वारा भाजपा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान गाने के मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर एफआईआर की मांग की है। आप के आमला सारनी विस प्रभारी डॉ. सुरेश भुमरकर ने बताया खजुवा में भाजपा के निजी कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंत्री ललिता यादव ने 16 लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज की बजाए भाजपा ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। यह राष्ट्रध्वज के अपमान की श्रेणी में आता है। इसलिए अाप के सदस्यों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में सह प्रभारी मनोहर पचौरिया, सह सचिव सिराज खान, राजेश यादव, जितेंद्र देशमुख, महिला शक्ति शांति पाल, सुनील मोरले, गजेंद्र, रमेश डोंगरे और कार्यकर्ता शामिल थे।