पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास का ठेकेदार बोला, नहीं दे सकते पूरी मजदूरी

पीएम आवास का ठेकेदार बोला, नहीं दे सकते पूरी मजदूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में श्रमिकों शोषण हो रहा है। ठेका मजदूर संघ सारनी के सदस्यों ने जब इसका सर्वे किया तो बात सामने आई। वार्ड 6 में टंकी और प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में लगे श्रमिकों का शोषण हो रहा है।

पानी की टंकी निर्माण में लगे मजदूरों को 200 रुपए मजदूरी दी जा रही है। निर्माण कार्यों के सर्वे के लिए पावर इंजीनियर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम, अध्यक्ष राकेश नामदेव, दीपक भूमरकर, मनोज राजपूत, कमलेश आढलक, विजय अन्य पदाधिकारियों की टीम गई थी। उन्होंने बताया सुरक्षा के संसाधन मुहैया नहीं कराए जाते हैं। ऊंचाई पर कार्य करने वाले मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट शूज़ भी नहीं दिए जाते हैं। टंकी निर्माण में लगे मजदूरों के पास में मात्र 2 सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध थे। वे भी ठीक नहीं। वहां उपस्थित सुपरवाइजर से चर्चा पर उसने श्रमिक पदाधिकारियों को बताया एक सप्ताह के भीतर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। मजदूरों ने बताया हमें मात्र 200 रुपए मजदूरी दी जाती है। वार्ड क्रमांक एक में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी कार्य स्थल पर पहुंचकर चर्चा की।

ज्यादा मजदूरी मांगने वालों को बंद कर देंगे काम से: शहीद खान का कहना है क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या है और उन्हें ज्यादा मजदूर लगाने पड़ रहे हैं। इसे मैनेज करने के लिए उनको मजदूरी कम दे रहे हैं। उसने यह भी कहा अगर यहां के मजदूरों को हमें ज्यादा मजदूरी देनी पड़ी तो हम बाहर के मजदूरों को मंगाकर यहां का कार्य कराएंगे। जो मजदूर ज्यादा मजदूरी मांगेगा उसे कार्य से बंद कर दिया जाएगा।

सारनी। निर्माण स्थल पर ठेका श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मजदूरों को सेफ्टी उपकरण लगाने के तरीके और फायदे बताए।

खबरें और भी हैं...