शहर के हाई स्कूल परिसर में चल रहे खेल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सतपुड़ा पावर प्लांट के सिविल ईई शैलेंद्र वागद्रे ने कहा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए रुचि अनुसार कार्य करना चाहिए। स्कूल जैसी संस्थाओं में इसके अनुसार कार्य करना कठिन होता है।
सारे विषयों को पढ़ना जरूरी होता है, लेकिन रुचि का मतलब यह नहीं एक सब्जेक्ट। अपने माइंड को समग्र रूप से सैटल करना चाहिए। कैंप में प्रतिदिन समाजसेवियों, अधिकारियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उनके द्वारा आवश्यक वस्तुएं और पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। आयोजक समिति के संचालक कोच रंजीत डोंगरे, श्याम डोंगरे, बिरंची महानंद ने बताया श्री वागद्रे, जेई राजू अासवानी और एके पांडे ने पौष्टिक आहार बांटा। श्री वागद्रे ने बच्चों को फुटबॉल प्रदान की। उन्होंने कॅरियर मार्गदर्शन के टिप्स दिए। बच्चों से कहा जीवन में स्पष्टवादी बनें, सच बोलें और जो रुचि है वही करें। इसी से निपुणता हासिल होगी। वहीं समाजसेवी ठेकेदार आकाश रमन ने बच्चों को दूध जलेबी का वितरण किया। इस अवसर पर दशरथ डांगे, राकेश सोनी, राकेश डोंगरे, आशीष डोंगरे, हंसराज सिंदूर, जय सिंदूर, कबीर सिंदूर, निखिल सोना, मोंटू सिंदूर आदि मौजूद थे।
प्रशिक्षण शिविर
समर कैंप के बच्चों को दिए कॅरियर के टिप्स, नई फुटबॉल दी, दूध जलेबी खिलाई
सारनी। समाजसेवी व ईई श्री वागद्रे बच्चों को फुटबाल भेंट करते हुए।