सारनी| ग्राम पंचायत बाकुड के काटाडोल में दो सालों से 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। इससे यहां रहने वाले सैकड़ों लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी कंपनी ने बिजली मुहैया नहीं कराई है। विशेषकर बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की औपचारिकताएं भी पूरी की है।
बाकुड में रहने वाले छोटू उइके ने बताया वार्ड 10 काटाडोल में दो सालों से बिजली की परेशानी चल रही है। यहां चौबीस घंटे में मात्र 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। काटाडोल और खकराढाना के लोगों को सभी ओर से आश्वासन मिले, लेकिन बिजली नहीं मिली। बच्चों की कॉलेज की परीक्षा चल रही है। ऐसे में बिजली नहीं होने से दिक्कतें हो रही है। ग्रामीण प्रकाश कुमरे, जयराम पंद्राम, डोलीप पातर, अमर लाल, जयराम, साहबलाल और धर्मेंद्र काकोडिया ने बताया 17 मई को वे सहायक अभियंता से मिले। आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सारनी। एई से मुलाकात कर 24 घंटे बिजली की मांग करते ग्रामीण।