पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन चोरी होने से तीन दिनों से बह रहा पानी, मैदान में हुआ कीचड़

पाइप लाइन चोरी होने से तीन दिनों से बह रहा पानी, मैदान में हुआ कीचड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| रामरख्यानी स्टेडियम के पास से चोरी गए पाइप का सुधार कंपनी ने नहीं किया है। कई हिस्सों में पानी नहीं मिल रहा है। दूसरी बड़ी परेशानी यह है इससे ग्राउंड में पानी फैल रहा है। खिलाड़ियों को कीचड़ भरे मैदान में खेलना पड़ रहा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। लोग खुद ही लीक पाइप को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। तीन दिन पहले पुलिस लाइन से सटे हनुमान मंदिर के पीछे की चोरों ने करीब 50 मीटर लोहे का पाइप काटकर चोरी कर लिया था। इससे स्टेडियम में पुलिस लाइन के कुछ आवासों की सप्लाई ठप हो गई थी। लेकिन कंपनी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब नल आने पर रोज सुबह पानी बेकार बह कर ग्राउंड में आ रहा है। यही रामरख्यानी स्टेडियम में रोज सुबह-शाम खिलाड़ी खेलने आते हैं। कीचड़ होने से ज्यादा परेशानी हो रही है। मगर, किसी का ध्यान नहीं है। खिलाड़ियों ने मामले की शिकायत सिविल विभाग से की।

ओल्ड डी और सुपर डी कॉलोनी में नहीं आए नल लोग हुए परेशान

शहर में पावर जनरेटिंग कंपनी की पेयजल सप्लाई शुक्रवार को लडख़ड़ा गई। ओल्ड डी और सुपर डी कॉलोनी में नल नहीं आए। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर से ओल्ड डी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। इसी तरह सुपर एफ और सुपर डी 200 वाली लाइन में भी परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...