पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छतरपुर माइन में 5 सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने चुराई 4 लाख की केबल

छतरपुर माइन में 5 सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने चुराई 4 लाख की केबल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हथियार बंद चोरों ने दिया घटना को अंजाम, 30 से 40 थे नकाबपोश

भास्कर संवाददाता | सारनी

वेस्टर्न कोल फील्ड्स की छतरपुर 1 खदान में बीती रात चोरों के एक गिरोह ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर चाेरी की घटना को अंजाम दिया। करीब 30 से 40 हथियारबंद नकाबपोश चोरों ने 5 सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की केबल ले गए। इससे एक दिन पहले तवा माइन में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। वेस्टर्न कोल फील्ड्स की खदानों में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस और सुरक्षा विभाग की टीम ने समन्वय बनाकर काम करने की योजना बनाई थी।

योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका। दो दिन में चोरी की दो वारदात हुई। छतरपुर खदान में करीब 30 से 40 चाेरों ने मुख्य स्टोर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर चोरी की। चोर 4 लाख रुपए कीमत की 300 मीटर से ज्यादा केबल चोरी कर ले गए हैं। लिया। चोरी की सूचना पुलिस काे दी गई है।

खबरें और भी हैं...