मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में बुजुर्गों को द्वारिकापुरी, रामेश्वरम, तिरुपति के दर्शन कराए जाएंगे। जिसके लिए नगर पालिका में पंजीयन शुरू हाे गया है। नगर पालिका सीएमओ पवनकुमार राय ने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए 28 मई तक पंजीयन होंगे। बताया जा रहा है कि चयनित हितग्राहियों को 12 जून को रामेश्वरम, 14 को द्वारकापुरी, 19 जून को तिरुपति की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए 60 वर्ष की आयु होना जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन के लिए 2 फोटो, राशन कार्ड और आधार कार्ड की छायप्रति लाना जरूरी है। 28 मई तक किया जाएगा रजिस्ट्रेशन।