पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी धर्मों में परिक्रमा का विशेष महत्व है: मो. फैज

सभी धर्मों में परिक्रमा का विशेष महत्व है: मो. फैज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गो सेवा सदभावना पदयात्री मो. फैज सरसीवा पहुंचे जहां चार किमी पूर्व सारंगढ बार्डर पर भव्य स्वागत किया गया। विविध सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता, संघ, विद्या भारती एवं विहिप के कार्यकर्ता मौजूद थे, पदयात्री का स्वागत करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे जहा आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदयात्री मो. फैज के साथ पहुंचे भीम शंकर यादव ने यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पदयात्री मो. फैज ने अपने यात्रा के उद्देश्य के विषय पर कहा कि सभी धर्मों में परिक्रमा का विशेष महत्व है। कोई मंदिरों में जाते हैं तो कोई तीर्थ यात्रा के निकलते हैं तो कोई हज काबा के लिए जाते हैं। पर मेरे मन में विचार आया कि हमारा जन्म इस पवित्र भारत भूमि पर हुआ है तो क्यों न मैं पूरे भारत भूमि यानी चारों दिशाओं की परिक्रमा करूं। भारत माता की जय यह कोई नारा नहीं है बल्कि एक सच्चाई है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए।

मो. फैक की पदयात्रा 24 जून 2017 लेह (लद्दाख) से प्रारंभ होकर आठ प्रान्तों की कुशल यात्रा करते हुए 16 मार्च 2018 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश की है । अब तक 4200 किमी की यात्रा पूर्ण हो गई है । यात्रा का प्रथम चरण का समापन कन्याकुमारी में सम्पन्न होगा, इसके बाद द्वीतीय चरण की यात्रा कन्याकुमारी से पुनः प्रारंभ होकर अमृतसर में सम्पन्न होगा। पदयात्री मो.फैज रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी हैं जो कि छ वर्ष पूर्व दिल्ली में जाकर निवासरत है। आप संघ समर्थित गौ सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक हैं। और यह यात्रा वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश के मार्गदर्शन में निकली है। सरसीवा के कार्यक्रम में रमेश जालान, पंडित राजेन्द्र दुबे, शिवरात्रि केशरवानी, नंदकुमार दुबे, प्रदीप दुबे, कौशल अग्रवाल , सुभाष जालान , बाबूलाल साहू ,किशन शुक्ला ,हेमजीत साहू , नरोत्तम द्वेवेदी,पंकज प्रधान ,झाड़ू साहू ,अब्बास खान, शेख इस्माइल खान ,राहुल पांडे, चैतन्य साहू ,किशन चौहान, सिप्पू दुबे, छवि कर्ष एवं अम्बिका दीदी, माधुरी दीदी, रेखा दीदी, कुमारी दीदी एवं अन्य प्रबुद्द लोग उपस्थित थे। रात्रिभोज व विश्राम सरस्वती शिशु मंदिर सरसींवा में हुआ फिर सुबह अल्पाहार के बाद आगे भटगांव के लिए रवाना हुए ।

खबरें और भी हैं...