पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरवाड़ उर्स को लेकर शांति समिति की बैठक

सरवाड़ उर्स को लेकर शांति समिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती के उर्स को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार रणजीत सिंह शेखावत, पालिकाध्यक्ष विजय कुमार लड्‌ढा, दरगाह मुतवल्ली हाजी युसुफ खान, थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कमांडो भी मौजूद रहे। बैठक में जायरीन की व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रवींद्र सिंह ने दरगाह क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों को अविलंब दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हाेंने दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी कमांडो ने कहा कि उर्स के दौरान फूल की दुकानों पर काम करने वाले बच्चों का आस्ताना शरीफ में प्रवेश नही होगा। उन्होंने होटल व हाथ ठेलो पर कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। बैठक में पार्षद अतीक तंवर,पूर्व पार्षद शम्सुदीन कुरैशी, दरगाह बाजार अध्यक्ष इमरान तंवर, जब्बार बोकड़ा, चैनसिंह पगारिया आदि ने भी मुद्दे उठाए। थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि नशेड़ियों एवं शहर का माहौल खराब करने वालों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। बैठक में हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष छगन लाल रैगर, पालिका कनिष्ठ अभियंता हरिसिंह कुम्हार, पूर्व पार्षद शम्सुदीन कुरैशी, छोटू भाटी, घनश्याम आचार्य, अब्दुल मजीद गुराक, मजीद कुरैशी, सलीम कुरैशी, भगवान मूंदडा, अब्दुल हमीद राठौड, इरफान मंसूरी, राधेश्याम रेगर, बाबू अंसारी आदि मौजूद रहे।

सरवाड़ थाने में आयोंिजत शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी।

खबरें और भी हैं...