पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्वदर्शी संत के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

तत्वदर्शी संत के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| कस्बे में रविवार को यहां जोधाणा गार्डन आयोजित सत्संग समारोह में सरवाड़ सहित आसपास के गांवो से बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सत्संग में तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के प्रवचन सहित विभिन्न धर्म कुरान, गीता, बाइबिल, गुरु ग्रंथ साहिब व सूक्ष्म वेद आदि का प्रोजेक्टर के माध्यम से वाचन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा भी दी गई। कार्यक्रम में महाराज द्वारा दिए गए प्रवचन में कहा गया कि परमात्मा साकार है और उनकी प्राप्ति के लिए किसी तत्वदर्शी संत की शरण में जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में लोगों को गुरू को साक्षी मानकर आजीवन शराब व अन्य नशे का सेवन नहीं करने व बुराईयों का परित्याग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र दास, अजय दाधीच आदि ने सेवाएं दीं।

खबरें और भी हैं...