पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अम्बेडकर जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकर जयंती पर आज होंगे विविध कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़। कस्बे में शनिवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न संगठनों की ओर से समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा अध्यक्ष बृजेश आसोपा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सरवाड़ की ओर से भीमराव अंबेडकर की जयंती कोटा रोड अंबेडकर सर्किल पर समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस मौके पर विचार गोष्ठी होगी। इसी प्रकार डॉ भीमराव अम्बेडकर संघर्ष समिति सरवाड़ की ओर से विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

खबरें और भी हैं...