पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ख्वाजा फखरूद्दीन चिश्ती के उर्स पर आज चढ़ेगा झंडा

ख्वाजा फखरूद्दीन चिश्ती के उर्स पर आज चढ़ेगा झंडा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| हजरत ख्वाजा मोईनुदीन चिश्ती के बड़े साहबजादे सूफी संत ख्वाजा फखरूदीन चिश्ती के सालाना उर्स की शुरुआत मंगलवार को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर मिस्कीनों द्वारा झंड़ा चढ़ाने के साथ होगी। उर्स की विधिवत शुरूआत चांद दिखने पर 18 अथवा 19 अप्रैल को होगी। दरगाह मुतवल्ली युसूफ खान ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे बाबा लोगो की और से झंड़े का जुलूस निकाला जाएगा, जो बस स्टैंड़, दुधेड़िया बाजार, मोमीन मौहल्ला, होता हुआ दरगाह पहुंचेगा। जहां मगरीब की नमाज से पहले बाबा लोग दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंड़ा चढ़ाकर उर्स का आगाज करेंगे। जुलूस में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मिस्किन विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए चलेगें। दरगाह के शाही कव्वाल गफूर भाई व उसके सहयोगी कलाकार ख्वाजा की शान में कव्वालियां पेंश करते हुए चलेंगे। उर्स का मुख्य आकर्षण चांद की पांच तारीख को रहेंगा। इस दिन अजमेर अजुमंन फखरिया चिश्तिियां कमेटी की ओर से सलमा सितारो से जड़ी मखमली चांदर पेंश की जाएगी। इससे पूर्व चांदर का भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जो विभिन्न मार्गा से होते हुए दरगाह पहुंचेगा। चांद की 6 तारीख को छोटे कुल की रस्म अदा की जाएगी। चांद की नौ तारीख को बड़े कुल की रस्म अदा करने के साथ ही उर्स का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...