सरवाड़| सरवाड़ प्रीमियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला सैनी क्लब बनाम रामसिंहपुरा के बीच खेला गया। इसमें रामसिंहपुरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए। शिवलाल ने 24 व राजू गुर्जर ने 26 रन बनाए। सैनी क्लब के महावीर ने 3 विकेट लिए। जवाब में सैनी क्लब सरवाड़ की पूरी टीम 11 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। सैनी क्लब के महावीर ने 15 रन बनाए। रामसिंहपुरा की ओर से राजू ने 2 विकेट लिए। राजू गुर्जर मैन आॅफ द मैच रहा। दूसरा मुकाबला डीके फाइटर बनाम छापरी के मध्य खेला गया। इसमें छापरी की पूरी टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गई। पीरूलाल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। डीके फाइटर के विजय ने 3 अोवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में डीके फाइटर ने 4 ओवर शेष रहते 2 विकेट से मैच जीत लिया। पिन्टू ने 35 रन बनाए। छापरी के प्रधान ने 3 विकेट लिए। विजय मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला गोयला बनाम जूनियर करंट स्टार के बीच हुआ। गोयला की टीम ने 11 अाेवर में 88 रन बनाए। जूनियर करंट स्टार के रफीक ने 2 विकेट लिए। जबाव में जूनियर करंट स्टार ने 3 ओवर शेष रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने पर रफीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।