शतचंडी महायज्ञ पर गणपति पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू
सरवाड़. शतचंडी महायज्ञ को लेकर गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
भास्कर न्यूज| सरवाड़
सरवाड़ बाक्याराणी मंदिर स्थल पर हो रहे 21 कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को पंडित राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी व ओमप्रकाश पारीक के सान्निध्य में भगवान गणपति की पूजा अर्चना की गई। इसी के साथ यज्ञ पर धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। छापर वाले बालाजी जड़ाना के महंत शंभुदास महात्यागी के सान्निध्य में होने वाले महायज्ञ को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। सरवाड़ से 3 किमी दूर बांकिया रानी मंदिर परिसर में 19 से 27 मई तक 21 कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। महायज्ञ पर व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर भोजन व्यवस्था, संतों की आवाज़ व्यवस्था, यज्ञशाला, क्रय समिति, टेंट व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, कलश यात्रा आदि प्रभारी जुटे हुए हैं। गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष छगनलाल रेगर, विहिप प्रखंड अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, विजय शंकर मूंदड़ा, संजय शर्मा, रामस्वरूप प्रजापत, ओमप्रकाश लौहार, गोपाल प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, मंगल माली आदि श्रद्वालु मौजूद रहे।