पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोकटोक दौड़ रहे हैं मार्बल से ओवरलोड ट्रेलर

बेरोकटोक दौड़ रहे हैं मार्बल से ओवरलोड ट्रेलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते रात के अंधेरे में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ट्रेलर में ब्लाॅक्स सुरक्षित तरीके से नहीं रखने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। ज्ञात हो कि विगत दो सप्ताह में मार्बल ब्लॉक भरकर जा रहे दो ट्रेलर से दो हादसे घटित हो चुके हैं। इसमें तीन जनों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद परिवहन विभाग की ओर से किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सावर से किशनगढ़ जाने वाले मार्बल से लदे ज्यादातर ट्रेलर में ब्लाॅक झूलते रहते हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद क्षेत्र में विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से मार्बल ब्लॉक्स से लदे ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है।

खबरें और भी हैं...