साइकिलें पाकर खुश हुए विद्यार्थी
सरवन | शासकीय बालक, कन्या माध्यमिक, कन्या हायर सेकंडरी एवं बालक हायर सेकंडरी के बच्चों को सामूहिक रूप से साइकिल वितरण विधायक संगीता चारेल द्वारा किया गया। कन्या हायर सेकंडरी से 43, बालक हायर सेकंडरी के 58, बालक प्रावि के 18 एवं कन्या मावि की 21 बालिकाओं को साइकिलें दी गईं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शंभूसिंह गणावा, जनपद सदस्या प्रीति तोतला, प्राचार्य वंदना डगावकर, प्रीति जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के नीलेश झंवर, प्रअ राधेश्याम गामड़, भंवरलाल बारोठ आदि उपस्थित थे। संचालन महावीरसिंह राठौर ने किया। आभार शिवरमन बोरीवाल ने माना।