पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंगल भवन के लोकार्पण के साथ शुरू हुई श्री जटाशंकर धाम से क्षेत्र विकास यात्रा

मंगल भवन के लोकार्पण के साथ शुरू हुई श्री जटाशंकर धाम से क्षेत्र विकास यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा क्षेत्र बिजावर की विकास यात्रा का शुभारंभ श्री जटाशंकर धाम में बड़ागांव मार्ग पर जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा नवनिर्मित मंगल भवन के लोकार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनके प्रतिनिधित्व वाली विधानसभा में श्री जटाशंकर धाम जैसा महातीर्थ है। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान की योजना लागू की है।

विधायक ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा जिसे शासन की किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। लोकनिर्माण विभाग की पीआईयू निर्माण शाखा के उपयंत्री अजमत अली ने बताया कि यह मंगल भवन करीब 57 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव दुबे ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से जिले में स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क योजना में सबसे ज्यादा बिजावर विधानसभा की हैं। इसी तरह स्कूलों के उन्नयन, उपस्वास्थ्य केंद्रों और स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति में बिजावर विधानसभा अव्वल है।

जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव पांडे ने भी विकास कार्यों का बखान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष अर्चना पांडे रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकन्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि मंगल भवन यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए काफी अहम है।

विधायक के प्रयास से मिली विकास को गति

उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से इस मंगल भवन का निर्माण, एक मोटर लगे टैंकर सहित तीन टैंकर, भक्तों कि सुविधा के लिए एक ई रिक्शा, न्यास को प्रदान करने एवं प्रत्येक माह सेवा दिवस मनाकर साफ़ सफाई का अभियान चलाने का अनूठा कार्य किया गया है। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान मंटू खरे, सुंदरलाल धतरा, राकेश धतरा, रामअवतार तिवारी, जेपी खरे, सटई मंडल अध्यक्ष रवि कुडे़रिया, दयाराम चौबे, केडी गोस्वामी, आनंद स्वरूप बाजपेयी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...