ग्राम स्वराज अभियान शिविर में ग्रामीणों को दिए बिजली कनेक्शन
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में मंगलवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि उप शासन सचिव एसआर मीणा, डिप्टी सेक्रेटरी सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग सीके राजोनिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरारीलाल वर्मा थे। अधिकारियों का लक्ष्मीपुरा सरपंच सरोज मीणा ने सरोपा भेंटकर स्वागत किया। पंचायत प्रसार अधिकारी बद्रीलाल मीणा ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में तीन पंचायतों सहरावदा, डिंगसी व लक्ष्मीपुरा का चयन किया गया है। उन्होंने बीपीएल धारकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , चिकित्सा विभाग की मिशन इंद्रधनुष योजना के बारे में जानकारी दी। उज्जवला योजना के तहत सोहनभाई मेघवाल, ललिता बाई, शांतिबाई मीणा, गुड्डी बाई, सावित्रीबाई को मौके पर ही गैस कनेक्शन दिए। बिजली विभाग के एक्सईएन नरेंद्र बिलोटिया ने महिलाओं को बिजली के उपयोग सबंधी जानकारी दी। इस मौके विकास अधिकारी सुनील वर्मा, बिजली विभाग के एईएन श्रीमन, जेईएन अखिलेश मेडतवाल, बैंक अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी व वार्ड पंच लक्ष्मण सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। बिजली विभाग की ओर से शिविर में दिए गए कनेक्शन को देखने के लिए शासन सचिव एसआर मीणा व अन्य अधिकारी गांव में उपभोक्ता के घर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सातलखेड़ी. शिविर में गैस कनेक्शन देते हुए।