सोमवार को युवक ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल रामचरण चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर 19 में दोपहर के 2 बजे पप्पूलाल उर्फ राजेन्द्र पुत्र पांचूलाल 40 वर्ष ने अपने कवेलू पॉश मकान की बल्ली से रस्सी का फंदा लगा लिया।
मृतक पप्पूलाल की पुत्री ने जब मकान की कुंदी अंदर से लगी देखी तो दरवाजे को बजाया। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसे शक हुआ। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने मौके पर आकर दरवाजे की कुंदी तोड़ी। जब अंदर प्रवेश किया तो पप्पूलाल फंदे से झूलता हुआ देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सुकेत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच जारी है।