पारा शिक्षक संघ की पदयात्रा पहुंची सतबरवा
सतबरवा | विभिन्न मांगों को लेकर पारा शिक्षक संघ के द्वारा पदयात्रा पारा शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव चिंटू सिंह जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में सतबरवा पहुंची। जहां इस पदयात्रा का कमान सतबरवा शिक्षक संघ को सौंपा गया।
सतबरवा से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी तथा प्रखंड अध्यक्ष ललन साहब के नेतृत्व में 70 पारा शिक्षक पदयात्रा के लिए निकले। जो मनिका शिक्षक संघ को कमान सौंपेंगे। इस पदयात्रा में गीता देवी, मंजू देवी, सुनैना देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी मुख्य रूप से शामिल है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर श्यामसुंदर मिस्त्री सत्यार्थी ने कहा कि सरकार में थोड़ी भी शर्म बाकी है तो इन शिक्षकों की तमाम मांग को मानकर देश के शिक्षकों का सम्मान करें। एक काम के लिए सबको समान वेतन मिलना चाहिए।