पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भवन बने 6 साल हुए, फिर भी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नहीं बाद भी नहीं बना

भवन बने 6 साल हुए, फिर भी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नहीं बाद भी नहीं बना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादी के 70 साल के बाद भी सतबरवा के 70 हजार लोग चिकित्सा सुविधा से महरूम हैं। सतबरवा रामघाट में 30 जनवरी 2008 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही, पांकी विधायक विदेश सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था, जिसकी लागत लगभग चार करोड़ थी। लगभग 3 वर्षों में यह भवन बन कर तैयार हो गया। इसके बाद 6 वर्षों से यह उद्घाटन की बाट जोह रहा है। यह भवन आज जर्जर होने की स्थिति में है।

18 भवन हैं, सभी में आ चुकी है दरार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटा, बड़ा कुल मिलाकर 18 भवन बने हैं। सभी भवन जर्जर हो गया है। छत से पानी टपकता है। दीवार में जहां-तहां दरार आ चुकी है। प्लास्टर उखड़ रहे हैं। खिड़की के सभी कांच टूट गए हैं। दरवाजा चोर चुरा ले गए हैं और बिजली वायरिंग के तार सड़ चुके हैं। अस्पताल को बिजली सप्लाई करने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है पर आज तक अस्पताल में बिजली नहीं जली।

अस्पताल परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बना

जुआरी, शराबियों, मनचलों, असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। लंबे समय से भवन बनने के बाद साफ-सफाई के अभाव में चारों तरफ झाड़ियां उग आई है, जिसमें सांप, बिच्छू अन्य विषैली जीव जंतु पल बढ़ रहे हैं। यहां गंदगी का भी अंबार है, आज यह भवन सुलभ शौचालय बनकर रह गया है। अस्पताल परिसर के अलावे भवन में भी चारो तरफ गंदगी फैली हुई है।

स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति

28 अगस्त 1994 को प्रखंड का गठन किया गया था। गठन के समय लेस्लीगंज प्रखंड से 3, मनिका से 2, सदर मेदिनीनगर से 3 पंचायत लिए गए। प्रखंड का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया था। प्रखंड गठन तो हो गया पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए चार पंचायत रेवारातू, बोहिता, धावाडीह, घुटूआ को लेस्लीगंज प्रखंड से व रबदा बकोरिया पंचायत लातेहार जिला के मनिका प्रखंड तथा दुलसुलमा, सतबरवा, पोंची, बारी पंचायत को सदर मेदिनीनगर से मदद मिलती है।

20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रसाद ने कहा कि अस्पताल जल्द ही चालू होगा। अभी अस्पताल को सरकार द्वारा एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है जो 108 नंबर डायल करते ही यह एंबुलेंस कुछ ही मिनटों में आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

सतबरवा में नवनिर्मित अस्पताल भवन।

प्रत्येक महीने बच सकती है दर्जनों की जान

झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सतबरवा अस्पताल को चालू कर दिया जाए, तो प्रति माह दर्जनों लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह भाजपा की सरकार सिर्फ समाज को बांटने का काम कर रही है आज बुनियादी सुविधाओं से आजादी के बाद भी लोग महरूम है।

सतबरवा एनएच 39 पर है उप स्वास्थ्य केंद्र

6 पंचायत बकोरिया ,रबदा दुलसुलमा, सतबरवा, पोंची, बारी, तथा सदर प्रखंड के लहलहे ,पोलपोल, सरजा से हो कर रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग एनएच 39 गुजरती है। इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटना होती है। चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण या तो प्राइवेट अस्पताल नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा या फिर सदर अस्पताल मेदिनीनगर या रांची ले जाना पड़ता है इस दौरान तत्काल इलाज नहीं मिलने के कारण कई लोग जान गंवा देते हैं।

खबरें और भी हैं...