सतबरवा | सरजा पंचायत के पोखराहा गांव में समाजसेवी डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने चापाकल का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर का दिया हुआ मेरे पास बहुत कुछ है। मैं प्रतिदिन हजारों रुपए कमा लेता हूं। उसी में से कुछ अंश समाज की समस्या के समाधान के लिए लगा देता हूं। मुझे जनता की सेवा करके बहुत बड़ी खुशी मिलती है। ग्रामीण जतरू उरांव ने कहा कि जिसे हमने वोट देकर जिताया है, वह हमारे काम नहीं आ रहा है। बल्कि जिसे हमने कुछ नहीं दिया वह हमारे हर सुख-दुख में आ खड़ा हो रहा है। पीने के पानी के लिए दूर दराज से पानी ला कर पीना पड़ता था, डॉ. अग्रवाल के कारण पीने के पानी की समस्या दूर हुई। इस तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। इस मौके पर भीम चंद्रवंशी ,बाबर खान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।