पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलय जलाशय की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 158 करोड़

मलय जलाशय की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 158 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहलहे में बुधवार को मलय जलाशय योजना को पुनर्बहाल करने एवं क्षतिग्रस्त नहर प्रणाली का पुनरुद्धार एवं लाइनिंग कार्य के लिए 158 करोड़ की लागत से एआरएम कार्य का शिलान्यास पलामू सांसद वीडी राम स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 2014 में जब मैं चुनाव लड़ रहा था तब लोगों ने सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसे आज पूरा किया गया। पूरे पलामू संसदीय क्षेत्र में 20 सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर तरह की सुविधा देने का काम सरकार कर रही है। सांसद ने कहा कि मलय जलाशय योजना 1984 में बनी थी पर रख रखाव नहीं होने से यह योजना जर्जर स्थिति में पहुंच गई। अब मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 105 गांव में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी तथा सतबरवा प्रखंड, सदर प्रखंड मेदिनीनगर व लेस्लीगंज प्रखंड की करीब डेढ़ लाख की आबादी को इसका लाभ मिल पाएगा।

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि पूर्व के विधायकों ने सिंचाई और पुल के नाम पर वोट बटोरने का कार्य किया। चौरसिया ने कहा कि आज 112 योजना लेकर सरकार आपके दरवाजे तक पहुंच चुकी है। 2018 तक हर घर में बिजली पहुंच जाएगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह कहा कि अब तीन फसल किसान उगा पाएंगे। कार्यक्रम को जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, श्याम नारायण दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, उपमहापौर मंगल सिंह, अविनाश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रेम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुशील सिंह ने की।

शिलापट्‌ट तोड़ा, आनन-फानन में हुई मरम्मत : मलय जलाशय योजना जीर्णोद्धार शिलापट्ट को अज्ञात लोगों ने तोड़ा। मलय जलाशय योजना जीर्णोद्धार संबंधित शिलापट्ट को अज्ञात लोगों ने मंगलवार की रात में तोड़ दिया था। आनन फानन में बुधवार को शिलान्यास के पूर्व पुनः शिलापट्ट लगाया गया।

खबरें और भी हैं...