झाविमो ने मनाई अंबेडकर की 127वीं जयंती
सतगांवा |झाविमो ने सोमवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई। सर्वप्रथम बाबा साहेब अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनिल यादव ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बनी संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मन्नू चौधरी ने किया।