पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतगांवा : भंडारे के साथ 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन

सतगांवा : भंडारे के साथ 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतगांवा | प्रखंड के शिवपुर पंचायत स्थित बाली महादेव परिसर में आयोजित 11 दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को भव्य भंडारा के साथ हुआ। अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सर्वप्रथम यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन, पूजन कराया। इसके बाद आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद सिंह, अविनाश कुमार, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, पूर्व मुखिया शंकर यादव, राजेश यादव, प्रकाश यादव, अरविंद सिंह, मुखिया सुनिल सिंह, प्रमोद सिंह, योगेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, काजू सिंह, मिथिलेश यादव, विद्याभूषण पांडेय, राजेंद्र पांडेय, रामरतन पांडेय, त्रिभुवन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...