पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिप अध्यक्ष ने किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन

जिप अध्यक्ष ने किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतगांवा | प्रखंड के मरचोई पंचायत के बिझवरिया में बीआरजीएफ मद से 8 लाख 98 हजार की लागत से निर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन शनिवार को जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व जिप सदस्य भुवनेश्वर राम ने किया। इस दौरान बिझवरिया के ग्रामीणों ने पानी, रोड, बिजली का समस्या जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के समक्ष रखी। मौके पर जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गुप्ता ने कहा कि अंबेडकर भवन बनने से लोगों को सुविधा होगी। मौके पर धीरज कुमार, सुधीर सिंह, शंकर प्रजापति, पुरुषोत्तम पांडेय, रंजीत कुमार उर्फ सीबीआई, विकास पांडेय, अनिल यादव, कामेश्वर राम, नुनू राय सहित कई महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...