सतगांवा | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर में हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक मजबूती, चरित्र निर्माण सहित ब्राह्मणों के दायित्वों को निभाने पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात संजय प्रियदर्शी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बबलू शास्त्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदानंद उपाध्याय मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शास्त्री ने कहा कि सतगांवा प्रखंड में ब्राह्मण समाज का संगठन बेहतर है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज आइना होते है, जाे दूसरों को सत्य पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को भली-भांति अपनाने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड सचिव राजेंद्र पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर सरयू पांडेय, विद्याभूषण पांडेय, राजेंद्र पांडेय, रामाश्रय पांडेय, बालमुकुंद पांडेय, सोनू कुमार शांडिल्य, अमरेंद्र, रामरतन, शंभु पांडेय, इंद्रदेव पांडेय, भोला पांडेय, सकिंद्र पांडेय, मनोज, उमेश, नंदन, बृजनंदन, विनयशंकर, वेद, राजेश वेद, गौरव, बबलू, अशोक, जयेंद्र पांडेय, महेंद्र, शिंटू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।