पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतगांवा : असनाकोनी में गड्ढे में गिरकर बोलेरो पलटी

सतगांवा : असनाकोनी में गड्ढे में गिरकर बोलेरो पलटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतगांवा | प्रखंड के असनाकोनी में बुधवार की रात बोलेरो वाहन के पलट जाने से कई लोग घायल हो गए। वाहन पर अवैध शराब लोड होने की बात सामने आई है। जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन पर सवार कुछ लोग रात 12 बजे के करीब शराब लोड कर बिहारशरीफ ले जाने के फिराक में थे, इस दौरान उक्त स्थल पर वाहन के घुमाने के क्रम में गड्ढे में जा गिरा। घटना में उस पर बैठे चालक सहित कुछ लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों के अलावा उसपर लदे शराब को घटना स्थल से हटा दिया गया। गुरूवार की सुबह थाने को सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...