पेट्रोल दर में वृद्धि के खिलाफ झाविमो का धरना
बिजली दर में की गई वृद्धि को वापस लेने, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार व अन्य जनसमस्याओं को लेकर झाविमो ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के लोग पानी, बिजली, सड़क सहित कई बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे है। बावजूद सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मन्नू चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब व असहाय लोगों का चयन नहीं कर सुखी-संपन्न लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीलरों द्वारा अनाज वितरण में मनमानी की जा रही है। मौके पर सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश राम, अनुप हलवाई, सरयू महथा, सत्यनारायण, सुरेंद्र रविदास, अर्जुन राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
क्या है मांग : बिजली बिल में वृद्धि को वापस लेने, पानी व बिजली की समस्या दूर करने, पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि को वापस लेने, वृद्धा, विधवा पेंशन, लाल कार्ड में मनमानी बंद करने, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने, प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगे शामिल है।