सतगांवा | प्रखंड के विभिन्न घाटों से बालू के अवैध उठाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रखंड टास्क फोर्स की टीम ने प्रभारी सीओ मो. मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में सभी बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में सिहांस के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टर को टीम ने जब्त कर थाने के सुपुर्द कर दिया।
सीओ ने अवैध बालू उठाव को लेकर कैरी, दुमदुमा, मीरगंज आदि घाटों का भी निरीक्षण किया गया। दुमदुमा घाट पर कई गाड़ियों के निशान पाए गए। हालांकि छापेमारी की भनक पूर्व में बालू माफियाओं काे मिल गई थी, जिसके कारण वे भागने में सफल रहे। वहीं समलडीह घाट पर ट्रैक्टर से बालू को डंप करते पाया गया। जिसे लेकर सीओ द्वारा डंप नहीं करने का निर्देश दिया। वहीं कटहरवा घाट पर मजदूर के द्वारा बालू निरीक्षण करते पाया गया। निरीक्षण के क्रम में एसआई संजय कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी विजय सिंह, तालेश्वर राम सहित अन्य मौजूद थे।