पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों को रजिस्ट्रेशन और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

मजदूरों को रजिस्ट्रेशन और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनाली | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में सतनाली कस्बे के पंचायत घर में ‘सशक्तिकरण-एक अभियान’ कंपेन के तहत केंप लगाया गया। इस दौरान मजदूरों का रजिस्ट्रेशन व उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पोहप सिंह अधिवक्ता, सुमित्रा पीएलवी, कपिल कुमार वीएलइ की टीम ने जानकारी दी। पोहप सिंह अधिवक्ता ने बताया कि मजदूरों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी है। इनमें मजदूरों को योजना के तहत मकान की खरीद व निर्माण के लिए बिना ब्याज के दो लाख रुपए तक के ऋण की वित्तीय सहायता तथा नि:शुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। इनका लाभ लेने के लिए मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है। जिन मजदूरों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे रजिस्ट्रेशन शीघ्र करा लें।

खबरें और भी हैं...