राजपूत धर्मशाला का निर्माण शुरू करने पर चर्चा
कस्बे के लोहारू रोड पर राजपूत सभा महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में राजपूत समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपूत सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सवाई सिंह राठौड़ ने की। इसमें महेंद्रगढ़ के रेवाड़ी रोड पर राजपूत सभा द्वारा खरीदी गई भूमि पर राजपूत धर्मशाला का निर्माण शुरू करने के लिए एवं अन्य विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभा के प्रधान सवाई सिंह राठौड़ एवं सभा के कार्यकारिणी सदस्य सुभाष परमार ने कहा कि राजपूत समाज की हर सरकार में अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजपूत सभा महेंद्रगढ़ ने अपने बूते पर समाज में पैसे इकट्ठे कर राजपूत धर्मशाला के लिए भूमि खरीद कर उसकी रजिस्ट्री करवाई है। उन्होंने बताया कि 19 मई को सुबह 10 बजे बाबा जयरामदास मंदिर प्रांगण में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से राजपूत सभा द्वारा खरीदी गई भूमि पर राजपूत धर्मशाला का शिलान्यास एवं अन्य विभिन्न मुद्दों पर विचार किया जाएगा। बैठक से पूर्व समाज के लोगों ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। सतनाली सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह, विरेन्द्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश भगत, मुन्नाभाई, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शेखावत, शेर सिंह, सोनू शेखावत, चिंकी चौहान देवराली, दीवान सिंह शेखावत, सुरेन्द्र बाबूजी, भंवर सिंह, विनय सिंह बारड़ा, परमिन्द्र सिंह, रोहताश सिंह भाटी, अजयपाल, श्रीपाल, रमेश सिंह केमला, धर्मेन्द्र श्यामपुरा, रतनलाल, भीम सिंह व विजय सिंह जड़वा मौजूद रहे।