पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहर विभाग के आकोदा जोहड़ को बसई डिस्ट्रीब्यूटरी की जगह सतनाली फीडर से भरने में ग्राम पंचायत बनी बाधा

नहर विभाग के आकोदा जोहड़ को बसई डिस्ट्रीब्यूटरी की जगह सतनाली फीडर से भरने में ग्राम पंचायत बनी बाधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |महेंद्रगढ़/ आकोदा

बसई डिस्ट्रीब्यूटरी से गांव आकोदा के जोहड़ को भरने में नाकाम होने के बाद नहर विभाग के अधिकारियों के सतनाली फीडर से जोहड़ को भरने का फैसला भी सिरे चढ़ते नहीं दिख रहा है। मामले में अब ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव देने से मना कर दिया है। गांव के लोगों ने विभाग के अधिकारियों को सतनाली फीडर से जोहड़ को भरने का प्रस्ताव देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते एक बार फिर नहर विभाग व जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बता दें कि बसई डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल तक पानी पहुंचाने के प्रयास में करीब डेढ़ माह में नहर विभाग ने करीब एक लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। साथ ही डिस्ट्रीब्यूटरी से आकोदा के जोहड़ में पानी डालने के लिए 1300 मीटर आठ इंची पाइप पर दो लाख खर्च किए। इतना पैसा खर्च करने के बाद जब विभाग के अधिकारी ना तो टेल पर पानी पहुंचाए और न ही जोहड़ में पानी डालने में सफल हो पाए, तो उन्होंने यू टर्न लिया। आकोदा के जोहड़ को भरने के लिए सतनाली फीडर से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट बनाया। जिस पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित कर दिया है, जबकि दूसरी तरफ डिस्ट्रीब्यूटरी के बेड लेवल की ठीक से जानकारी जुटाने के लिए दोबारा से सर्वे कराया गया है। इसके लिए एक बार फिर से बजट बनाया जा रहा है।

हीलाहवाली

ग्राम पंचायत ने विभाग के नए प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव देने से किया इनकार

अधिकारी पंचायत पर बना रहे हैं दबाव : विभाग के अधिकारियों ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए यू टर्न फैसले को कामयाब बनाने के लिए अब ग्राम पंचायत पर दबाव बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विभाग के एक्सईएन पवन भारद्वाज ने गांव के सरपंच धर्मेंद्र के फोन पर बात कर सतनाली फीडर से जोहड़ को भरने की बात कही। उन्होंने इसके लिए बनाए जा रहे प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन दबाने के लिए गांव की पंचायत से प्रस्ताव देने के लिए कहा। इस पर सरपंच ने मना कर दिया। सरपंच ने कहा कि ग्रामीण बसई डिस्ट्रीब्यूटरी से ही जोहड़ में पानी चाहते हैं। इसके लिए पाइप लाइन भी डाली जा चुकी है। इसके बाद शुक्रवार को एसडीएम उत्तर सिंह ने सरपंच को बुलाया। सरपंच धर्मेंद्र सोमवार को गांव के गणमान्य लोगों के साथ एसडीएम से उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान एसडीएम ने भी जब ग्राम पंचायत से प्रस्ताव के लिए कहा तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वो सतनालीप फीडर की जगह बसई डिस्ट्रीब्यूटरी से ही जोहड़ में पानी चाहते हैं, भले ही इस में देरी लग जाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में पंचायत जिला उपायुक्त से मिल ले। मैं भी इस बारे में आपकी सिफारिश डीसी से करूंगा। अब जल्दी ही एक दो दिन में आकोदा की ग्राम पंचायत उपायुक्त डीसी से मिलेगी। एसडीएम से मुलाकात करने वालों में सरपंच धर्मेन्द्र, पूर्व पंच लाल सिंह रामचन्द्र, पंच सुनील पंच, राजेन्द्र यादव लक्ष्मीनारायण व सन्तलाल आदि ग्रामीण शामिल थे।

मामले में जल्द ही पंचायत जिला उपायुक्त से मिलेगी : एसडीएम

बसई के सरपंच को जोहड़ में पानी डालने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट के संबंध में बातचीत के लिए बुलाया गया था। इस पर उन्होंने सतनाली फीडर की जगह बसई डिस्ट्रीब्यूटरी से ही जोहड़ में पानी भरने की बात कही है। इस संबंध में उन्हें डीसी से बातचीत की सलाह दी गई है। जल्द ही पंचायत जिला उपायुक्त से मिलेगी। -उत्तम सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़।

खबरें और भी हैं...