- Hindi News
- National
- सतनाली मंडी में लगे गेहूं के ढेर, खरीद बंद करने से किसान और व्यापारी परेशान, खरीद की मांग उठाई
सतनाली मंडी में लगे गेहूं के ढेर, खरीद बंद करने से किसान और व्यापारी परेशान, खरीद की मांग उठाई
सतनाली अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसान व व्यापारी परेशान हैं। परेशान किसान व व्यापारी गेहूं खरीद शुरू कराने के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौ. धर्मवीर सिंह साहित स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व खरीद एजेंसियों के उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी जब गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
व्यापारियों ने बताया कि 1 मई को सतनाली में गेहूं की खरीद की गई थी। इसके उपरांत बारदाना समाप्त हो गया था और बारदाना के इंतजार में खरीद बंद रही। उन्होंने कहा कि खरीद बंद तथा बारदाना न होने के बारे में उन्होंने 8 मई को मंडी के दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को भी अवगत करवाया था और उन्होंन जल्द खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी खरीद शुरू नहीं हो पाई।
कटे हुए हैं गेटपास : किसानों ने बताया कि मंडी में पड़ी गेहूं की फसल के गेट पास कई दिनों से कटे हुए हैं। बावजूद इसके अभी तक भी उनकी गेहूं की फसल नहीं बिक्री नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पहले तो बारदाना नहीं है कहकर लौटाते रहे और वर्तमान में खरीद बंद होने की बात कहकर उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की उपनिरीक्षक कुमारी सुधा ने बताया कि सतनाली मंडी में गेहूं खरीद कार्य बंद करने के आदेश हैं। वर्तमान में खरीद कार्य बंद है। उन्होंने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होती है और 15 मई तक खरीद की जाती है।